फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: NH-9 पर निर्माणाधीन नाले में गिरा गोवंश, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर; डीएम से शिकायत

Sat, 11 Jul 2026 06:37 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

एनएच नौ पर नाले के निर्माण कार्य के दौरान एक गोवंश खुले नाले में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि गोवंश को निकालकर पशु चिकित्सक को दिखाया गया है और उसका इलाज किया गया है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन नाले में गिरा गोवंश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डासना नगर पंचायत क्षेत्र में एनएच नौ स्थित नाले का निर्माण कार्य चलने के उपरांत एक गोवंश खुले नाले में गिरने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसकी वीडियो बनाकर स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

विज्ञापन


गौवंश के नाले में गिरने की सूचना स्थानीय सभासद पति द्वारा नगर पंचायत के अधिकारियों को अवगत कराया गया, उन्होंने नगर पंचायत पर गम्भीर आरोप लगाए हैं कि नगर पंचायत द्वारा लापरवाही बरती जा रही है जिस कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। जहां नगर पंचायत द्वारा मानसून से पहले खुले नालों को बंद करने का कहा गया था जबकि अभी नाले पूरी तरह बंद नहीं हुये हैं, तो वहीं नालों के चौक होने से बरसात का पानी भी सड़कों और घरों में भरता हुआ नजर आया है। 

हालांकि, नगर पंचायत की इस लापरवाही पर अब सभासद पति प्रदीप चौहान द्वारा जिला अधिकारी को एक पत्र लिखकर शिकायत करने की बात भी कर रहे हैं। 

नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि गोवंश के नाले में गिरने की सूचना पर तुरन्त कर्मचारियों द्वारा उसे बाहर निकाल कर वेटरनरी चिकित्सक को दिखाया गया है, गोवंश को ज्यादा चोट नहीं है, फिलहाल चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया है। नाले का निर्माण कार्य चल रहा है और बरसात होने से कार्य में रुकावट आई है। बरसात के बंद होने पर तेजी के साथ निर्माण कार्य को पूरा कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें