फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुरानी पेंशन और शिक्षा व्यवस्था बेहतर करने के मुद्दे पर किया वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव:-
विज्ञापन


साहिबाबाद। मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को शहर के अलग-अलग मतदान केंद्रों पर लोग वोट करने पहुंचे। अर्थला स्थित कैलाशवती इंटर कॉलेज और मकनपुर स्थित नगर निगम बालिका इंटर काॅलेज में लोगों ने बड़ी संख्या में मतदान किया।
मतदान करने पहुंचे शिक्षकों ने जहां शिक्षा व्यवस्था और शिक्षण संस्थान के आस-पास की अव्यवस्थाओं को ठीक करने की उम्मीद पर मतदान किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी अनुज त्यागी ने कहा कि उन लोगों का एक ही मुद्दा है कि पुरानी पेंशन शिक्षकों के बुढ़ापे की लाठी है। इसी व्यवस्था को लागू कराने के उद्देश्य से शिक्षकों ने मतदान किया है। पहली बार मतदान करने वाली नेहा ने कहा कि वह स्नातक हैं और उन्हें उम्मीद है कि चयनित प्रतिनिधि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। दिव्या जोशी ने भी पहली वार वोट किया, उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में और अधिक सुधार होना चाहिए, इसी उम्मीद से उन्होंने वोट किया। मतदाता तनिष्का ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में अंक प्रणाली को बेहतर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्कूल समय में विद्यार्थियों को शत प्रतिशत नंबर मिल जाते हैं लेकिन बाद में जब वह जॉब की फील्ड में आते हैं तो यहां बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन




रजिस्ट्रेशन के बावजूद मतदाता सूची में नहीं था नाम, मायूस लौटे
मकनपुर इंटर कालेज में मतदान करने पहुंचे राजनीतिक विज्ञान की शिक्षिका ज्योति जोशी वोट डालने के लिए करीब एक घंटे तक लाइन में खड़ी रहीं। जब पर्ची मिलने का नंबर आया तो उन्हें बताया गया कि उनका नाम मतदाता सूची में है ही नहीं। ज्योति का कहना है कि उनके पास पहचान पत्र भी है और मतदान से पूर्व उन्होंने रजिस्ट्रेशन भी कराया था, बावजूद इसके मतदाता सूची में नाम न होना आश्चर्य की बात है। उन्होंने कहा कि वह इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगी।
विज्ञापन


-मकनपुर स्थित नगर निगम बालिका इंटर काॅलेज में नहीं मिला मीडिया को प्रवेश
मतदान के दौरान अर्थला स्थित कैलाशवती इंटर कालेज में जहां मीडिया प्रतिनिधियों को प्रवेश दिया गया वहीं मकनपुर के मतदान केंद्र पर अंदर प्रवेश पर मनाही रही। यहां तैनात पुलिसकर्मियों ने आई कार्ड देखने के बावजूद मीडिया को अंदर प्रवेश नहीं दिया और वोट देकर वाहर निकले मतदाताओं से बात करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें