फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सेवानिवृत्त एडी हेल्थ के फ्लैट से 12 लाख की नकदी व गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित श्रीराम हाइट्स सोसायटी निवासी सेवानिवृत्त डाॅ. संतोष कुमार सक्सेना के घर में चोरों ने दरवाजा तोड़कर नौ लाख की नकदी और तीन लाख रुपये की कीमत के गहने चोरी कर लिए। मौके पर एसीपी, थाना प्रभारी नंदग्राम और डॉग स्क्वाड ने जांच पड़ताल कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


संतोष कुमार सक्सेना ने बताया कि वह 2013 में झांसी से एडी हेल्थ पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह पत्नी के साथ सोसायटी के मंदिर में पूजा करने के लिए फ्लैट से निकले। फ्लैट के लोहे के गेट की बजाय लकड़ी के बाहरी गेट पर ताला लगाकर चले गए। रात करीब आठ बजे जब वह वापस आए तो देखा उनके मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर अलमारी का ताला खुला हुआ था। कमरे में अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ था। उनके यहां से बदमाशों ने नकदी और गहने चोरी किए हैं। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि सोसायटी के मेन गेट के सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। बदमाश सुरक्षा होने के बाद भी अंदर कैसे घुसे इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें