फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की नकदी व गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। तिबड़ा मार्ग स्थित कृष्णाकुंज कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर 1.5 लाख रुपये की नकदी और सोने के गहने चोरी कर लिए। परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई गया हुआ है। पड़ोसियों ने परिवार को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

कृष्णाकुंज कॉलोनी निवासी रमाकांत शर्मा परिवार सहित अपने भाई के यहां शादी समारोह में मुंबई गए हुए हैं। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने रमाकांत को जानकारी दी कि उनके मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा है। रमाकांत शर्मा ने पड़ोसियों से मकान में जाकर छानबीन करने की बात कही। पड़ोसी मकान में पहुंचे तो वहां सारा सामान अस्त व्यस्त मिला और अलमारी का लॉकर टूटा था।
आरोप है कि चोर लॉकर मे रखी 1.5 लाख रुपये की नकदी व लगभग तीन लाख से अधिक की कीमत के सोने के गहने चोरी कर ले गए। कुछ संदिग्ध कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। नगर में बंद मकान चोरों के निशाने पर हैं। आए दिन बंद मकानों में चोरी की घटनाएं होती रहती है। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें