फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फर्जीवाड़ा कर लोन लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। फाइनेंस कंपनी के कौशांबी ब्रांच में तैनात अधिकारी पर शालीमार गार्डन निवासी बुजुर्ग महिला ने फर्जीवाड़ा कर उनके मकान पर लोन जारी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पति की मौत 15 साल पहले हो चुकी है, फिर लोन कैसे ले लिया।
विज्ञापन


75 वर्षीय जगवती ने शालीमार गार्डन थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके पति शीशपाल सिंह की 2005 में मौत हो गई थी। इसके बाद उनके बेटे पुनीत कुमार की कोविड के समय मौत हो गई थी। बेटे की मौत के कुछ दिन बाद निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने उन्हें उनके घर पर लिए गए लोन के बकाये की जानकारी दी। कर्मचारियों ने बताया कि मकान गिरवी रखकर 2015 और 2016 में दो बार लोन लिया गया है। लोन उनके पति शीशपाल और बेटे पुनीत के नाम पर है।
दावा किया गया कि उनके पति शीशपाल की ओर से निजी फाइनेंस कंपनी के पक्ष में पावर ऑफ अटॉर्नी भी की गई है। जगवती के अनुसार उन्होंने अपने वकील के जरिए फाइनेंस कंपनी से लोन संबंधी कागजात मांगे लेकिन कपंनी की ओर से कागजात नहीं दिए गए। उनके मकान पर जबरन नोटिस भी चस्पा कर दिया गया। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें