फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नामी कंपनी का नकली उपकरण बेचने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र में एक दुकानदार को इलेक्टि्रक उपकरण बनाने वाली नामी कंपनी के नकली उपकरण बेचते हुए पकड़ा गया। पुलिस और कंपनी की टीम के लोगों को देखकर दुकानदार मौके से भाग निकला। कंपनी के कानूनी सलाहकार इमरान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बीते एक सप्ताह में नकली उपकरण बेचने का यह दूसरा मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कानूनी सलाहकार इमरान ने बताया कि काफी समय से गाजियाबाद की कुछ दुकानों पर एंकर कंपनी के नाम से नकली उपकरण बेचे जा रहे हैं। इससे कंपनी को आर्थिक हानि के साथ साख भी बिगड़ रही है। भाटिया मोड़ स्थित सन साइन इलेक्ट्रिक शॉप पर पहुंचकर माल पकड़ा गया। आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा कि वह नकली माल कहां से लेकर आ रहा था। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि कॉपी राइट एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें