फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अब एआई से अवैध विज्ञापनों पर कार्रवाई करेगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर में जगह-जगह लगे अवैध विज्ञापनों पर नगर निगम सख्त होने जा रहा है। ऐसे अवैध विज्ञापनों पर कार्रवाई के लिए नगर निगम आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) से लैस साॅफ्टवेयर लाने जा रहा है। इस साॅफ्टवेयर से नगर निगम के लिस्टेड 15000 वर्ग मीटर विज्ञापन क्षेत्र को छोड़कर कहीं भी लगे विज्ञापन को मॉनिटर कर अपने आप नोटिस भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि कई बार कार्रवाई के बाद भी अवैध विज्ञापनकर्ता मान नहीं रहे हैं। इन पर कार्रवाई के लिए निगम की ओर से मार्च में सर्विलांस साॅफ्टवेयर ओकुलस की शुरुआत की जाएगी। साॅफ्टवेयर में निगम की ओर से पारित विज्ञापन क्षेत्रों का डाटा फीड किया जा रहा है। इसके बाद यह सॉफ्टवेयर अपने आप अवैध विज्ञापनों को चिह्नित करेगा और उनको नोटिस भेजने के साथ ही निगम के अधिकारियों को भी सूचना देने का काम करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें