फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल करने के मामले में सपा नेता पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल करने के मामले में मोदीनगर निवासी सपा नेता देवराज धामा के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि देवराज धामा ने बाइक सवार दंपती से अवैध वसूली के मामले में गिरफ्तार होमगार्ड के साथियों को हिन्दू युवा वाहिनी से जुड़ा बताते हुए सोशल मीडिया पर वायरल किया था।
विज्ञापन

हिन्दू युवा वाहिनी के नेता नीरज शर्मा और निशांत त्यागी ने बताया कि दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एसआरएम शिक्षण संस्थान के समीप चार दिन पूर्व बाइक सवार दंपती से अवैध वसूली करने वाले होमगार्ड के साथियों को सपा नेता देवराज धामा ने हिन्दू युवा वाहिनी से जुड़ा बताकर पोस्ट वायरल किया था। देवराज धामा समाजवादी पार्टी को मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष बताया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि देवराज धामा ने संगठन और सरकार को बदनाम करने व सस्ती लोकप्रियता के लिए सोशल मीडिया पर झूठी पोस्ट वायरल की। उन्होने साफ किया कि अवैध वसूली से जुड़े आरोपियों का संगठन से कोई मतलब नहीं है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि निशांत त्यागी की तहरीर के आधार पर देवराज धामा के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें