फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कृषि भूमि बेचने के नाम पर 15 लाख की ठगी, चार के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। कन्नौजा गांव में कृषि भूमि बेचने के नाम पर महिला से 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव निवासी नेहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि परिचित के माध्यम से उन्होंने कन्नौजा गांव में कृषि भूमि खरीदने का सौदा 35 लाख रुपये में किया था। जमीन के एवज में 15 लाख रुपये चेक और अन्य माध्यमों से भुगतान कर दिए गए थे, जबकि शेष रकम बैनामे के समय देनी थी।
विज्ञापन

कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि जिस जमीन का सौदा किया था, वह किसी अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज है। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। एसीपी ने बताया कि तहरीर पर बालिस, यासरा, इमरानी और चांद मोहम्मद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें