फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। संतपुरा कॉलोनी निवासी विवाहिता गुनगुन ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संतपुरा कॉलोनी की रहने वाली विवाहिता गुनगुन की शिकायत के अनुसार जुलाई 2025 में गांव बखरवा निवासी विशाल के साथ उनकी शादी हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से नाखुश थे। आरोपी ससुराल वाले और दहेज की मांग को लेकर गुनगुन को प्रताड़ित करने लगे। पति व ससुर और ननद दहेज की मांग को लेकर गुनगुन को बेरहमी से पीटने लगे। आरोपी मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर तलाक का दबाव बनाने लगे। आरोपियों ने गुनगुन की पिटाई कर घर से निकाल दिया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार पति विशाल, ससुर वीर सिंह और ननद शालू निवासी गांव बखरवा मोदीनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें