फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: विवाहिता की मौत के मामले में चार पर केस दर्ज, पति व ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव मुकीमपुर में दो दिन पूर्व हुई 33 वर्षीय विवाहिता की मौत के मामले में परिजनों ने पति सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दिल्ली स्थित रोहिणी सेक्टर 32 निवासी डालचंद की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अपनी पुत्री सरिता उर्फ पूजा की शादी जनवरी 2018 में भोजपुर के गांव मुकीमपुर निवासी श्यामलाल के पुत्र पुष्पेंद्र के साथ की थी। दंपती के एक पांच वर्षीय पुत्र रोशन है। आरोप है कि शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर सरिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। मामला बढ़ने पर परिजनों ने पिलखुवा में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति पुष्पेंद्र, ससुर श्यामलाल, सास शिमला और देवर सोनू ने 3 जून की रात सरिता की हत्याकर शव पंखे पर लटका दिया। पुलिस से उन्हें घटना की सूचना मिली। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पति पुष्पेंद्र और ससुर श्यामलाल को गिरफ्तार कर लिया है। फरार सास और देवर की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें