फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सिर में गोली मारकर युवक की हत्या, जलालाबाद मार्ग पर फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। थाना क्षेत्र में सिर में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने हत्या के बाद शव को लाकर जलालाबाद गांव मार्ग पर जंगल में ट्यूबवेल के पास फेंक दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे सूचना मिली कि जलालाबाद गांव के मार्ग पर जंगल में एक ट्यूबवेल के पास युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी मौके पर पहुंचे और कब्जे में लिया। काफी कोशिश के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। एसीपी ने बताया कि युवक की उम्र करीब 26 वर्ष है। मौके से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें