फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पति समेत 16 के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दहेज में बाइक व पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकालने का मामला सामने आया है। कमिश्रर के आदेश पर थाना पुलिस ने महिला के पति समेत 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवती की शादी मई 2023 में ललियाना गांव थाना खेकड़ा बागपत निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बुलेट बाइक व पांच लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता का कहना है कि रिश्ते के दौरान बताया गया था कि युवक दंत चिकित्सक है और पिलखुवा में उसका क्लीनिक है। शादी के बाद हकीकत सामने आई तो पता चला कि युवक अपने रिश्तेदार के क्लीनिक पर नौकरी करता है। इसके बाद ससुराल वाले महिला को प्रताड़ित करने लगे। दहेज का विरोध करने पर महिला को घर से निकाल दिया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग अपने कुछ साथियों के साथ मायके पहुंचे और विवाहिता व उसके पिता के साथ मारपीट की। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें