फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्रेम संबंधों का विरोध करने पर प्रेमिका के साथ मिलकर साली पर तलवार से हमला, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नंदनगरी कॉलोनी में प्रेम संबंधों का विरोध करने पर आरोपी ने प्रेमिका के साथ मिलकर साली और पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में साली गंभीर रूप से घायल हो गई और पत्नी ने किसी तरह भागकर जान बचाई। घायल को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नंदनगरी कॉलोनी निवासी परमजीत सिंह का पंजाब निवासी युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। रविवार सुबह परमजीत सिंह प्रेमिका को लेकर घर पहुंच गया। पत्नी रेनू ने इसका विरोध किया और अपने मायके वालों को बुला लिया। रेनू और उसकी बहन तनु की परमजीत व उसकी प्रेमिका से बहस हो गई। दोनों पक्षों में खूब नोकझोंक हुई। आरोप है कि गुस्साए परमजीत और उसकी प्रेमिका ने रेनू व तनु पर तलवार से हमला कर दिया। रेनू ने किसी तरह दूसरे कमरे में भाग कर जान बचाई। आरोपी ने तनु के सिर पर कई वार किए। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तनु की तहरीर के अनुसार परमजीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें