फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बैंक प्रबंधक पर फर्जी एनएससी लगाकर एक करोड़ की धोखाधड़ी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर में इंडियन बैंक की शाखा के प्रबंधक पर फर्जी एनएससी लगाकर 1.50 करोड़ रुपये का लोन लेने का आरोप लगा है। आरोप है कि एनएससी के सहारे प्रबंधक ने लोन का भुगतान फर्जी कृषि लोन खाते खोलकर उनमें रकम डाली फिर उस धनराशि से लोन की कुछ रकम जमा की। पूरे मामले में बैंक ने एक करोड़ रुपये का नुकसान का आरोप लगाया है। साहिबाबाद पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी प्रबंधक को बैंक ने अंदरूनी जांच के बाद निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

बैंक की क्षेत्रीय प्रमुख प्राची अग्रवाल की शिकायत पर शाखा प्रबंधक सुनील कुमार, खाताधारक विनय प्रताप के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि सुनील ने नोएडा सेक्टर-63 शाखा प्रबंधक के रूप में तैनाती के दौरान 1.5 करोड़ रुपये की फर्जी एनएससी (राष्ट्रीय बचत पत्र) लगाकर ओडी खाता (ओवरड्राफ्ट खाता) खोला और 1.5 करोड़ रुपये का लोन जारी किया। इन पैसों को अर्नव ट्रेडिंग कंपनी से बून सीडस के खातों में भेजा। अप्रैल 2021 में प्रबंधक ने राजेंद्र नगर शाखा में तैनाती के दौरान जमीन के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कृषि लोन स्वीकृत किए। फिर धनराशि विनय प्रताप के खाते में डाल दी। बाद में विनय के खाते से पैसे निकालकर अर्नव ट्रेडिंग कंपनी के खाते में डालकर उधार सीमा निरस्त कर अकाउंट बंद कर दिया। बैंक का आरोप है कि पूरे फर्जीवाड़े में एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस को बताया कि फर्जी लोन खाता खोलने में एनएससी दिल्ली के त्रिलोकपुरी डाकघर से जारी दिखाया था। इसकी जांच करने पर डाक विभाग ने उसे फर्जी बताया। उसकी मुहर और लिफाफा भी फर्जी निकले।

एसीपी भास्कर वर्मा का कहना है कि बैंक प्रबंधन की शिकायत पर प्रबंधक सुनील कुमार, सुनील और खाताधारक विनय प्रताप के खिलाफ जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें