फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चाची भतीजे पर जानलेवा हमले के मामले में 18 दिन बाद केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। गांव भोजपुर में बीती 1 जून को घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली को हटाने के लिए कहने पर हुए विवाद में घर में घुसकर चाची भतीजे पर किए जानलेवा हमले के मामले में डीसीपी ग्रामीण जोन के आदेश के बाद भोजपुर पुलिस ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने पांच नामजद समेत सात के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव भोजपुर की रहने वाली मोहसिना के अनुसार बीती 1 जून को पड़ोसी जाकिर ने लकड़ी से लदा ट्रैक्टर ट्रॉली उनके घर के बाहर खड़ा कर दिया था। मोहसीना ने जाकिर से ट्रैक्टर ट्रॉली दरवाजा बचाकर खड़ा करने के लिए कहा। आरोप है कि इससे जाकिर आग बबूला हो गया और गाली गलौज करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने के धमकी देते हुए वहां से चला गया। कुछ देर बाद जाकिर अपने छह साथियों के साथ लाठी डंडों से लैस होकर वहां पहुंचा और उनके घर में घुसकर मोहसिना और उसके भतीजे जर्रार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में मोहसिना और जर्रार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर हालत के चलते जर्रार को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। आरोप है कि थाना पुलिस ने आरोपियों से साठगांठ के कारण उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत डीसीपी ग्रामीण से की। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जाकिर, अकबर, जाबिर, आसिफ, महताब और दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें