फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एनएच-नौ पर बोलेरो पिकअप में कार घुसी, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। वेव सिटी क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एनएच नौ पर खराब खड़ी बोलेरो पिकअप में पीछे से तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान एनएच नौ पर जाम की स्थिति रही। सूचना पर पहुंची वेव सिटी पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारू कराया। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि हापुड़ से गाजियाबाद की ओर जा रही एक कैब स्विफ्ट डिजायर, जो कि पहले से खराब खड़ी बोलेरो पिकअप से टकरा गई। इस टक्कर में कैब चालक सोनू (26) निवासी अमरोहा और हापुड़ निवासी एक सवारी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें