गाजियाबाद। त्यौहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से शकूरबस्ती से पटना के लिए गाड़ी नंबर 04404/04403 शकूरबस्ती-पटना-शकूर बस्ती अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है।
दिल्ली डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी अजय माइकल ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा और नियमित ट्रेनों पर दबाव कम करने में मदद मिलेगी। रेलवे के अनुसार शकूरबस्ती से पटना के लिए गाड़ी नंबर 04404/04403 शकूरबस्ती-पटना-शकूर बस्ती अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस चलेंगी। शकूर बस्ती से पटना जाने वाली यह ट्रेन पांच नवंबर से चलेगी। वापसी में पटना से यह गाड़ी छह को चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव नई दिल्ली, गाजियाबाद,अलीगढ़, टूंडला, गोविंदपुरी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, दानापुर में दिया गया है। वहीं, दूसरी स्पेशल ट्रेन शकूरबस्ती से झंझारपुर के लिए संचालित होगी। गाड़ी नंबर 04410/04409 शकूरबस्ती-झंझारपुर-शकूरबस्ती अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन भी पांच नवंबर से चलेगी। ट्रेन का ठहराव नई दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल,गोंडा, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, सकरी जैसे स्टेशनों पर दिया गया है। दोनों ट्रेनों का गाजियाबाद स्टेशन पर ठहराव होने से यहां के यात्रियों को दिल्ली जाकर ट्रेन पकड़ने की जरूरत नहीं होगी। वे गाजियाबाद से ही बिहार के लिए यात्रा शुरू कर सकेंगे।