गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार को मामूली चोट आई। सूचना पर पहुंची एनएचएआई की क्रेन ने कार को डीएमई से हटाया।
यातायात पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दिल्ली से मेरठ की तरफ होंडा एलिवेट कार डीएमई पर जा रही थी। एबीईएस कालेज के सामने विजयनगर साइड में कार अचानक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे कुछ देर के लिए डीएमई पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई थी। हादसे में चालक के मामली चोट आई थी। एसीपी ने बताया कि चालक ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।