फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार ने मारी टक्कर, कांवड़ियों ने की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर।
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बीकानेर स्वीट्स के पास रविवार दोपहर एक बेकाबू कार ने डिवाइडर किनारे बैठे कांवड़िये को टक्कर मार दी। हादसे में कांवड़िया घायल हो गया। गुस्साए कांवड़ियों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर कांवड़ियों को शांत कराया।
विज्ञापन

दिल्ली स्थित उत्तम नगर के रहने वाले शिवभक्त नितिन कुमार हरिद्वार से कांवड़ ला रहे हैं। रविवार दोपहर करीब तीन बजे नितिन मोदीनगर स्थित बीकानेर स्वीट्स के पास डिवाडर पर विश्राम कर रहे थे। तभी एक कार ने कांवड़िये नितिन को टक्कर मार दी। हादसे में नितिन घायल हो गए और कांवड़ खंड़ित हो गई। घटना के विरोध में कावंड़ियों ने हंगामा काटा और कार में तोड़फोड़ कर दी। एसीपी मोदीनगर और एसएचओ ने आक्रोशित कांवड़ियों को समझाकर शांत कराया और हरिद्वार से लाया गया गंगाजल देकर नितिन को गंतव्य के लिए रवाना किया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश का कहना है कि कार डिवाइड से टकरा गई थी। कांवड़ियों को लगा कि हादसे में साथी घायल हो गया है। सही जानकारी मिलने पर कांवड़िये शांत हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें