लोनी। भगत सिंह चौक के पास ई-रिक्शा को बचाने के दौरान कार अंनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और फिर पेड़ से जाकर भिड़ गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हुए तो लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराा। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। हालांकि कार में सवार दूसरे साथी पूरी तरह सुरक्षित है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
पूजा कॉलोनी निवासी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि उनका भतीजा मनीष कुशवाहा दिल्ली की चांदनी चौक में निजी नौकरी करते थे। शनिवार को घर में मौजूद भतीजे मनीष को रामपार्क कॉलोनी निवासी राकेश राय करीब दोपहर करीब साढ़े 11 बजे अपने साथ कार में ले गए। करीब तीन बजे कार ट्रोनिका सिटी गेट नंबर दो से भगत सिंह चौक की तरफ जा रही थी। इस दौरान कार के सामने अचानक ई रिक्शा आ गया और उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई। कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पेड़ से जा भिड़ी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मनीष को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया,जबकि राकेश को चोट नहीं आई। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि जांच में पता चला कि कार मनीष चला रहा था और रफ्तार तेज होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस हादसे में सुरक्षित साथी से पूछताछ कर रही है। परिजनों के शिकायत देने के बाद ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।