फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कोहरे के बीच डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। घने कोहरे के बीच कार डिवाइडर से टकराने के चलते हरियाणा के रोहतक से बहन की शादी के लिए घर आ रहे युवक की मौत हो गई। हादसे में मृतक के दो भाई और भतीजा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात मिलक चाकरपुर गांव के पास हुई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मूल रूप से रामपुर जिले के स्वार स्थित रसूलपुर मोहल्ला निवासी शोहराब अली (28) रोहतक में वेल्डिंग का कार्य करते थे। उनका सगा भाई शादाब, ममेरा भाई अजीम और भतीजा जैद भी साथ रहते थे। शोहराब के बड़े भाई इफ्तिकार ने बताया कि 19 जनवरी को उनकी बहन की शादी है। इसी में शामिल होने के लिए चारों शुक्रवार दोपहर रोहतक से कार में सवार होकर घर के लिए निकले थे। 

रात करीब 11 बजे उनकी कार ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मिलक चाकरपुर गांव के पास पहुंची। वहां पेट्रोल पंप के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान घना कोहरा छाया हुआ था।
विज्ञापन


डिवाइडर की टक्कर से कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शोहराब पीछे की सीट पर उसी तरफ बैठे हुए थे। इससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने कार को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें