फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लोडर से भिड़ी कार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डासना। एनएच-9 पर बुधवार सुबह हापुड़ से दिल्ली की ओर जा रहे लोडर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे लोडर के पीछे चल रही कार लोडर से भीड़ गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि, तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मृतक की पहचान मौसिम खान निवासी सुल्तान नगर गजरौला अमरोहा के रूप में है। घायलों की पहचान समीर, फैजान निवासी धनौरा गजरौला, व हितेश निवासी गजरौला, अमरोहा के रूप में हुई है। तीनों घायलों का एमएमजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने एक तरफ कराया। सूचना पाकर परिजन भी गाजियाबाद पहुंच गए। पुलिस को इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। लोडर चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें