फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डिवाइडर में टकराई कार एमबीबीएस छात्र की मौत

विज्ञापन
अर्थला के पास सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : स्रोत स्वयं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

साहिबाबाद। हिंडन पुल चौकी क्षेत्र के वृंदावन ग्रीन यू-टर्न पर बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकरा गई। कार में संतोष मेडिकल काॅलेज के एमबीबीएस के दो छात्र सवार थे। टक्कर लगते ही दोनों की सीट के आगे की तरफ लगे एयरबैग खुल गए। इसके बावजूद कार चला रहे छात्र अभिषेक सोमवंशी ( 23) की मौत हो गई। बराबर वाली सीट पर बैठे अवितांश गंभीर रूप से घायल हो गए।
अभिषेक प्रयागराज के शांतिपुर गदोपुर के निवासी थे। अवितांश सिद्धार्थनगर के आजादनगर के रहने वाले हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों विजयनगर स्थित सिद्धार्थ विहार में किराए पर रह रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह प्रताप विहार से दिल्ली की तरफ कार से जा रहे थे। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तुरंत कार से दोनों को बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक युवक की पहचान कर परिवार वालों से संपर्क किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

दो भाइयों में बड़े थे अभिषेक

अभिषेक सोमवंशी के साथ हादसा होने की सूचना पर सिद्धार्थ विहार में ही रहने वाले उनके बहनोई राहुल तुरंत मौके पर पहुंचे। देर शाम तक उनके पिता संदीप सिंह सिंह भी गाजियाबाद पहुंचे। बातचीत के दौरान राहुल ने बताया कि अभिषेक दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके पिता का प्रयागराज में अपना कारोबार है। घायल अवितांश की सर्जरी हुई है, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि हादसा किस कारण हुआ इसका अभी कुछ पता नहीं चला है। घायल के ठीक होने और तबीयत में सुधार होने पर जानकारी की जाएगी।

अर्थला के पास सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद- फोटो : स्रोत स्वयं

अर्थला के पास सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद- फोटो : स्रोत स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें