फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: टावर-7 के बेसमेंट में पटाखे की चिंगारी से कार में लगी आग, टीम ने पाया काबू; सीसीटीवी में दिखा शख्स

Thu, 19 Nov 2026 11:06 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद की एक सोसायटी में पटाखे की चिंगारी से एक कार में आग लग गई। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति को दूसरी कार के पास पटाखा चलाते देखा गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
बेसमेंट में खड़ी कार में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित जीएच-7 सोसायटी के टावर-7 के बेसमेंट में बुधवार रात पटाखे की चिंगारी से ढकी हुई कार में आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते सोसायटी की सिक्योरिटी और फायर सेफ्टी टीम ने आग पर काबू पा लिया। बेसमेंट में सैकड़ों अन्य कारें खड़ी थीं। ऐसे में आग फैलने पर बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


घटना रात करीब 10:34 बजे की है। बेसमेंट में गश्त कर रहे सिक्योरिटी गार्ड ने कार में आग लगने की सूचना दी। इसके बाद सिक्योरिटी टीम, फायर सेफ्टी टीम और निवासी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। आग से कार को काफी नुकसान पहुंचा है। सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति पास खड़ी कार से निकलकर पटाखा चलाता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि पटाखे की चिंगारी से कार के कवर में आग लगी, जो अंदर तक फैल गई।

सूचना पर अग्निशमन विभाग और क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस चौकी की टीम भी पहुंची। कार मालिक ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। गौरतलब है कि दीपावली पर इसी टावर की दसवीं मंजिल के एक बंद फ्लैट की बालकनी में भी पटाखे से आग लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें