सीएफओ सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि फायर स्टेशन साहिबाबाद के कंट्रोल रूम को बुधवार सुबह 10:33 बजे चार्ली-2 कंट्रोल रूम से आरटी सेट के माध्यम से सूचना मिली कि साहिबाबाद सब्जी मंडी के पास एक कार में आग लगी हुई है।
साहिबाबाद सब्जी मंडी के पास बुधवार सुबह एक कार में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
सीएफओ सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि फायर स्टेशन साहिबाबाद के कंट्रोल रूम को बुधवार सुबह 10:33 बजे चार्ली-2 कंट्रोल रूम से आरटी सेट के माध्यम से सूचना मिली कि साहिबाबाद सब्जी मंडी के पास एक कार में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही प्रभारी के नेतृत्व में फायर सर्विस यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।
दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि दिल्ली निवासी आखिरुद्दीन खान की कार में आग लगी हुई थी। फायर सर्विस यूनिट ने एमएफई से पंपिंग कर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर प्रभावी रूप से काबू पा लिया गया और आग को पूरी तरह बुझा दिया गया।
विज्ञापन
अग्निशमन कार्य पूरा होने के बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर मौजूद लोगों को आग से बचाव और सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद फायर सर्विस यूनिट वापस फायर स्टेशन के लिए रवाना हो गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। शुरुआती जांच में सामने आया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। हालांकि, मामले की जांच की जा रही है।