फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: यति नरसिंहानंद के काफिले के निकट आई कार, मची अफरा-तफरी, पुलिस ने की पड़ताल, स्वामी बोले- हत्या करने की थी साजिश 

Wed, 14 Jul 2021 11:03 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

सुरक्षाकर्मी यति नरसिंहानंद की कार को घेर कर अलर्ट हो गए। थाना पुलिस ने पंजाब नंबर की कार सहित उसमें सवार तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने ले गई।
विज्ञापन
यति नरसिंहानंद सरस्वती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के नरौरा रामघाट में स्वामी यति नरसिंहानंद सरस्वती के काफिले के निकट आकर एक कार के यूटर्न लेने पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन पुलिस ने कार समेत उसमें सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 

विज्ञापन


जांच में समाने आया कि तीनों युवक रास्ता भटक कर यहां आ गए। साथ ही तीनों के पास जांच में किसी भी प्रकार की कोई आपत्त्तिजनक सामग्री नहीं मिली है। रामघाट में गुप्त नवरात्र के अवसर पर मां बगलामुखी के पांच दिवसीय यज्ञ के दौरान यति नरसिंहानंद भाग लेने आए हैं। 

मंगलवार रात यज्ञ के बाद वह गंगागढ़ जा रहे थे। रामघाट कस्बे के बाहर निकलते ही काफिले की अगुवाई कर रहे एसओ रामघाट वीरेंद्र कुमार ने सामने से आई सफेद रंग की पंजाब नंबर की एक लग्जरी कार काफिले के निकट आकर यूटर्न लेते देखा। इस पर उन्होंने कार को घेर लिया। कार चालक ने अपना नाम सैयद समीर अहमद बताया तो काफिले में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मी यति नरसिंहानंद की कार को घेर कर अलर्ट हो गए। थाना पुलिस ने पंजाब नंबर की कार सहित उसमें सवार तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने ले गई। एसओ रामघाट वीरेन्द्र कुमार ने कड़ी सुरक्षा में स्वामी यति नरसिंहानंद के काफिले को क्षेत्र में ग्राम गंगागढ़ पहुंचाया।

रात में ही सीओ वंदना शर्मा रामघाट पहुंची और संदिग्ध युवकों सैयद समीर अहमद, तनवीर पासा, वेंकटेशमी निवासी बंगलूरू से पूछताछ की। मामले में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तीनों युवक पुरानी गाडियां खरीदने का कार्य करते हैं। इसी कार्य के सिलसिले में मुरादाबाद आकर वापस लौट रहे थे। 

रास्ता भटक जाने के कारण रामघाट पहुंच गए। उन्हें जैसे ही गलत रास्ते का आभास हुआ तो वापस लौटने के लिए कार यू टर्न लिया था। इनसे कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है। इनके द्वारा जो बातें व जिनसे मिलना बताया गया उनसे भी फोन पर संपर्क कर पुष्टि की गई है।

काफिले में कार का घुसना हमले की साजिश: यति नरसिंहानंद  
स्वामी यति नरसिंहानंद सरस्वती ने बताया कि उनके काफिले में कर्नाटक निवासी तीन युवकों की कार का संदिग्ध अवस्था में आना अनायास नहीं बल्कि मेरी हत्या करने की साजिश थी। कहा कि पिछली बार गाजियाबाद डासना मंदिर पर मेरे साथ इसी तरह की घटना हुई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले को गंभीरता से लेकर गहन जांच कराने की मांग की है। इस दौरान ओमप्रकाश शर्मा, देवेन्द्र शास्त्री, कपिल वशिष्ठ, केदार सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें