फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान साहब! बाइकर्स और मनचले करते हैं परेशान

Thu, 15 Dec 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घूकना गांव स्थित त्यागी मार्केट में आयोजित जनता-पुलिस संवाद में महिलाओं ने मनचलों पर लगाम कसने और नशे का कारोबार बंद कराने की मांग की। एसएसपी दीपक कुमार ने उन्हें आश्वासन देते हुए संबंधित थाने की पुलिसकर्मियों को निर्देशित भी किया। 
विज्ञापन


एसएसपी ने नंदग्राम, घूकना, बॉम्बे कालोनी, सिहानी गांव, सेवा नगर, हरवंश नगर, सुभाष नगर, हिंडन विहार और भट्टा रोड क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने एसएसपी से कहा कि उनके इलाके में पुलिस की शह पर शराब, गांजा, चरस और सट्टे का कारोबार चल रहा है।

लोगों ने कालोनी में जाम का सबब बने टैंपो स्टैंड और सिहानी चुंगी पुलिस चौकी को दूसरी जगह शिफ्ट कराने की मांग की। महिलाओं ने कहा कि आए दिन उनके इलाके में बाइकर्स व मनचले महिलाओं और लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं। उन्होंने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की भी मांग की। 
विज्ञापन


एसएसपी ने शिकायतों को सुनने के बाद एएसपी आशीष श्रीवास्तव, सीओ मनीष मिश्र, एसएचओ अवनीश दीक्षित और सभी चौकी इंजार्चों को लोगों की समस्या का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पुलिस गरीब जनता और आम लोगों की सेवा के लिए है। साथ ही उन्होंने कहा कि पब्लिक अगर बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिस की मदद करे तो पुलिस भी सदैव जनता के हित में काम कर पाएगी। 

‘रिश्वत मांगें पुलिसकर्मी तो फोटो खींचकर व्हाट्स एप करें’ 
जनता-पुलिस संवाद के दौरान एसएसपी ने कहा कि कुछ पुलिसकर्मी पैसे लेकर पुलिस को बदनाम भी करते है। उन्होंने लोगों को अपना व्हाट्स एप नंबर देकर कहा कि अगर कोई पुलिसकर्मी आपसे रिश्वत मांगे तो उसका फोटो खींचकर उनसे उसकी शिकायत करें। वह जांच कराकर उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें