फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Accident: ईस्टर्न पेरीफेरल पर कैंटर-ट्रक की भिड़ंत, चालक की मौत; ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

Sun, 31 May 2026 11:49 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजिाबाद
विज्ञापन
कैंटर-ट्रक की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में गांव मिलक चकरपुर के पास बागपत से दुहाई जाने वाले मार्ग पर एक आइसर कैंटर और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कैंटर चालक प्रवीण पुत्र भीम सिंह निवासी हिसार, हरियाणा की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। जांच में सामने आया कि ट्रक की टक्कर कैंटर से हुई थी। हादसे में ट्रक चालक सद्दाम पुत्र सलीम निवासी मसूरी, गाजियाबाद के पैरों व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। उसे उपचार के लिए संजय नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक प्रवीण के शव का पंचायतनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें