फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सोनू कश्यप हत्याकांड के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मेरठ के ज्वालागढ़ में हुए सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर कश्यप समाज में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। रविवार को कश्यप समाज ने आर्य नगर चौक से कैंडल मार्च निकालकर घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। कैंडल मार्च के दौरान समाज के लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर सोनू कश्यप को श्रद्धांजलि दी और न्याय की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में मांग की कि सोनू कश्यप के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा दी जाए। साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की भी मांग की गई। समाज के लोगों का कहना था कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला तो यह आंदोलन और भी व्यापक रूप ले सकता है। कश्यप समाज के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सोनू कश्यप को इंसाफ नहीं मिला तो जनपद गाजियाबाद में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। कैंडल मार्च में राजन कश्यप, उमेश कश्यप, सचिन कश्यप, नवीन कश्यप, पंकज कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, विनोद कश्यप, गगन कश्यप, अमर सिंह कश्यप, कर्मवीर कश्यप, रोहित कश्यप, तुषार कश्यप, राजकुमार कश्यप, देवेंद्र कश्यप, प्रदीप कश्यप, राहुल कश्यप, अजय कश्यप सहित बड़ी संख्या में कश्यप समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें