फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जंतर मंतर पर शांति, एक वीडियो से गाजियाबाद में बवाल

विज्ञापन
गाजियाबाद के रहने वाले सत्यम पंडित का वायरल वीडियो। स्रोत वीडियोग्रैब
विज्ञापन
गाजियाबाद। जंतर मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहा धरना समाप्त हो गया, लेकिन गाजियाबाद के एक युवक के वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सत्यम पंडित नाम के युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है। इसमें वह जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे दो युवकों को धमकाता और थप्पड़ मारता हुआ दिखाई दे रहा है। गाड़ी में बैठा सत्यम दोनों युवकों को बुलाने के बाद उनके साथ आपत्तिजनक भाषा का भी प्रयोग करता है।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इसे एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर सवाल उठाए हैं। साथ ही, सत्यम का एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कांवड़ यात्रा में मुस्लिम अधिकारी की तैनाती का विरोध करता नजर आ रहा है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि सत्यम पंडित के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी वर्ष 2024 में सत्यम का एक विवादित वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन



अखिलेश ने गिरफ्तारी की मांग की


मामले ने तब तूल पकड़ा, जब सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, इनका दुस्साहस देखिए कि अभी युवाओं से वचन दिए हुए चंद घंटे भी नहीं बीते और भाजपाई अपने इतिहास को दोहराते हुए फिर से धोखा दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने अभद्रता करने वाले युवक की गिरफ्तारी की मांग की। इस संबंध में भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में सत्यम पंडित को कोई पद या जिम्मेदारी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि जो कृत्य किया गया, वह गलत है और पार्टी का उससे कोई लेना-देना नहीं है। यह पार्टी की विचारधारा नहीं है। सत्यम ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर खुद को राष्ट्रीय हिंदू वीर सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया है। उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर भाजपा के कई बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।

वीडियो जारी कर बोला- राम के अपमान से नाराज होकर बनाया वीडियो


इस मामले में रविवार को सत्यम ने एक और वीडियो पोस्ट किया। इसमें उसने कहा कि प्रदर्शन के दौरान भगवान राम और माता सीता का अपमान किया जा रहा था। साथ ही देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए भी आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया जा रहा था। इससे नाराज होकर उसने यह वीडियो बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें