फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कैफे संचालक पर किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। एक कैफे संचालक पर 14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। किशोरी बदहवास हालत में पड़ोसी की छत पर मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नगर के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री रविवार शाम अचानक लापता हो गई। परिजनों ने खोजबीन की तो वह पड़ोसी की छत पर मिली। उसे लेकर तत्काल चिकित्सक के पास गए और उपचार कराया। होश में आने पर किशोरी रोने लगी। किसी तरह समझा-बुझाकर पूछताछ करने पर उसने आपबीती बताई।
एसीपी मसूरी सर्किल लिपि नगायच के अनुसार, किशोरी ने परिजनों को बताया कि कैफे चलाने वाला लुकमान उसे जबरदस्ती पड़ोसी की छत पर ले गया। आरोपी ने वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी की पिटाई की। साथ ही इस बारे किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों का यह भी आरोप है कि आरोपी ने विरोध जताने पर गाली-गलौज व मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें