फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति बना जल्लाद: दहेज के लिए लेखपाल ने पत्नी को पीटा, क्रूरता के बीच महिला का हुआ गर्भपात, बिगड़ी तबीयत

Sun, 26 Mar 2023 12:53 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

महिला की तहरीर पर मसूरी पुलिस ने स्वीटी के पति ललित मान, सास कृष्णा देवी और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र की गंगापुरम कॉलोनी में रहने वाले लेखपाल ने दहेज के लिए पत्नी की पिटाई की। विरोध करने पर सास और ननद ने भी बदसलूकी की। आरोप है कि लेखपाल पति ने पेट पर लात मारी, जिसकी वजह से महिला का गर्भपात हो गया। महिला ने पति, सास और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बीबीनगर बुलंदशहर की रहने वाली स्वीटी का कहना है कि उनकी शादी जनवरी 2017 में गंगापुरम कॉलोनी निवासी लेखपाल ललित मान से हुई थी। वह फिलहाल आजमगढ़ में तैनात है। उनका कहना है कि दहेज के लिए ससुराल वाले अक्सर मारपीट करते हैं। बीती 19 मार्च को पति ललित आया और उसकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन

विरोध करने पर सास कृष्णा देवी और ननद चंचल ने भी पिटाई की। पिटाई की वजह से उसका गर्भपात हो गया और उसकी हालत खराब हो गई थी। महिला की तहरीर पर मसूरी पुलिस ने स्वीटी के पति ललित मान, सास कृष्णा देवी और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसीपी मसूरी का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें