फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने किया योग

Wed, 22 Jun 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
योग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विश्व योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में योेग शिविर आयोजित किया गया। लोगों ने शिविर में हिस्सा लेकर स्वस्थ रहने के लिए जीवन में योग को अपनाने पर बल दिया।   
विज्ञापन

सविता देवी महाविद्यालय में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर में छात्र-छात्राओं को योग कराया गया। साथ स्टूडेंट्स को योग के लाभ बताए गए।

इस दौरान गौरव यादव, सुप्रिया सिंह, अभिषेक सिंह, आकांक्षा चौधरी, रुचि रुहेला, हर्षित चौधरी आदि मौजूद रहे। उधर, मोदी इंटर कालेज में 35 यूपी बटालियन एनसीसी और भारतीय योग संस्थान तत्वावधान में कालेज के प्रांगण में योग शिविर लगा। इसमें महर्षि दयानंद इंटर कालेज, पीबीएएस इंटर कॉलेज, मुलतानीमल मोदी डिग्री कालेज और गिन्नी देवी मोदी महिला डिग्री कालेज के एनसीसी कैडेट ने भाग लिया। सतीश चंद्र अग्रवाल, सतीश गुप्ता और प्रवीण जैन आदि मौजूद रहे।

सरस्वती शिशु मंदिर फरीदनगर और खंजरपुर में भी योग शिविर आयोजित हुए।
उधर मुरादनगर स्थित ओमसन पब्लिक स्कूल में योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में गाजियाबाद के कल्पांत सेवाश्रम के योगाचार्य डा. जेपी वर्मा और स्वामी जगतेश्वर आनंद ने मन और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग और प्राणायाम की क्रियाओं को विस्तार से बताया। इस दौरान प्रबंधक अशोक गुप्ता, मनोज शर्मा, शालिनी अग्रवाल, डा.वर्मा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा आयुध निर्माणी परिसर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में पतंजलि योग पीठ हरिद्वार से योग प्रशिक्षक डा. एसपी त्यागी और उनकी टीम ने योग कराया। महाप्रबंधक पीआर मंडल मौजूद रहे।
विज्ञापन



छतरी वाला शिव मंदिर मेें कराया योग
मोदीनगर। भाजपा की ओर से छतरी वाला शिव मंदिर में योग शिविर लगा। इसमें योगाचार्य जयप्रकाश बंसल ने लोगों को योग की विभिन्न क्रियाओं से अवगत कराया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष नवीन जायसवाल, अमितेज जैन, डा. मंजू शिवाच, साधना शर्मा, सुदेश जैन, डा. पवन सिंघल, सतेंद्र त्यागी, अशोक माहेश्वरी, दिनेश सिंघल, अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें