फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में तीन बजे तक पेट्रोलिंग करेंगे अफसर

Tue, 02 Aug 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
petroling - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीएम के ट्वीट के बाद गाजियाबाद पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। डीएम-एसएसपी ने हाईवे पर पेट्रोलिंग करने के लिए अफसरों की भी ड्यूटी लगा दी है। बुलंदशहर में हाईवे पर हुई दरिंदगी के मद्देनजर पुलिस और प्रशासनिक अफसर अब रात तीन बजे तक हाईवे पर पेट्रोलिंग करेंगे।
विज्ञापन


एनएच-58 और एनएच-24 पर पेट्रोलिंग के लिए दस्ते बनाए गए हैं, जिनमें प्रशासन की तरफ से एडीएम, एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट शामिल रहेंगे और पुलिस की तरफ से सीओ, एसएचओ, एसओ और चौकी इंचार्ज।

यह अफसर न सिर्फ दोनों हाईवे पर रात नौ बजे से तीन बजे तक पेट्रोलिंग करेंगे बल्कि हाईवे पेट्रोलिंग और पीसीआर कर्मियों की भी निगरानी करेंगे। अफसरों केनिशाने पर ऐसे वाहन चालक होंगे, जो रोड पर स्टंट करते हैं, महिलाओं-लड़कियों से छेड़खानी करते हैं और ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं।
विज्ञापन


ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का चालान काटा जाएगा, जबकि छेड़खानी और स्टंट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि हाईवे पर संवेदनशील स्थल चिन्हित कर लिए गए हैं।

साथ ही उन्होंने बताया कि जो अफसर पेट्रोलिंग में लापरवाही बरतेंगे, उनकेखिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एडीएम सिटी जेएस मिश्र ने बताया कि महिला सामाजिक संगठनों से भी अपील की जा रही है कि वह ऐसे स्थान बताएं, जहां छेड़खानी की घटनाएं होती हैं, ताकि बदमाशों पर शिकंजा कसा जा सके।

बता दें कि सोमवार को सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट किया था, जिसमें पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की हिदायत दी गई थी कि वह अपने-अपने जिले में हाईवे पर पेट्रोलिंग बढ़ाएं।


लाइव: गाजियाबाद में अलर्ट...अफसर सड़कों पर

 बुलंदशहर में हाईवे पर हुई हैवानियत के बाद सोमवार को गाजियाबाद में अलर्ट कर दिया गया। इसका असर भी दिखा, शहर के अंदरूनी मार्गों से लेकर हाईवे 58 और 24 पर पुलिस प्रशासनिक अफसर चेकिंग करते नजर आए।
विज्ञापन


एनएच-58 सिहानी चुंगी
रात 10:15 बजे: सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ द्वितीय और एसएचओ सिहानी गेट चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने कार और बाइक सवारों की तलाशी ली और उनकेकागज देखे।

एनएच-58 राजनगर एक्सटेंशन चौराहा
रात 10:45 बजे: सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ द्वितीय और एसएचओ सिहानी गेट ने चेकिंग के साथ-साथ रूट मार्च निकाला। इस दौरान 10 लोगों को हिरासत में लिया गया।

एनएच:24 विजयनगर बाईपास
11:15 बजे: पीसीआर और लैपर्ड सवार पुलिस कर्मियों ने वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान जाम भी लग गया।

जीटी रोड: चौधरी मोड़
11:30 बजे: लैपर्ड सवार पुलिसकर्मी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसके अलावा पीसीआर वाले भी अलर्ट मोड़ पर दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें