फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बाय लार्वा मारेगा डेंगू के मच्छर

Fri, 13 May 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिछले वर्ष डेंगू के बढ़े मामलों से इस बार स्वास्थ्य विभाग पहले ही अलर्ट हो गया है। एडीज लार्वा को खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग इस बार बाय लार्वा का छिड़काव करा रहा है। अधिकारियों की मानें तो यह एंटी लार्वा टेमीफॉस के मुकाबले ज्यादा असरदार है।
विज्ञापन


डीएमओ डा. जीके मिश्रा ने बताया कि यह ऐसा प्रभावकारी कीटनाशक है जो कीट इल्लियों की निर्मोचन प्रक्रिया के समय काइटिन बनने में बाधा डालता है। यह मच्छरों की तीनों प्रजातियों एडीज, एनोफीलीस और क्युलेक्स के लार्वा को गारबेज, फिल्थ और डंपिंग एरिया में भी नियंत्रित करता है।

उन्होंने बताया कि बाय लार्वा का असर पंद्रह दिनों तक रहता है। ऐसे में किसी भी एरिया में एक माह में दो बार बाय लार्वा का स्प्रे कराने से डेंगू और मलेरिया से राहत मिलेगी। बता दें कि इससे पूर्व टेमीफॉस का स्प्रे किया जाता था, जिसका असर एक सप्ताह रहता था। गत वर्ष इसी का छिड़काव जनपद में हुआ था।
विज्ञापन


मिश्रा ने बताया कि पहले चरण सिटी जोन में बाय लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है, जिसमें कलक्ट्रेट, सभी अस्पताल, नगर-निगम के ऑफिस सहित मुख्य स्थानों पर छिड़काव शुरू किया गया है।
विज्ञापन


इस दवा का दो महीने तक छिड़काव होगा उसके बाद इसके असर को देखा जाएगा। अगर यह दवा असरकारी रही तो इस दवा का छिड़काव आगे भी जारी रखा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें