फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डेटिंप एप से बुला वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल...आठ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना पुलिस ने युवाओं को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह डेटिंग एप पर युवाओं को जाल में फंसाता था। इसके बाद व्हाट्स एप पर चैटिंग कर अपने पास बुलाता था और फिर युवक के कपड़े उतार नग्न अवस्था का वीडियो बनाकर रकम मांगता था। रकम न देने पर नग्न अवस्था के वीडियो को वायरल करने की धमकी देता था। गिरोह का सरगना अरुण मुंबई में फिल्मों की शूटिंग में स्पाॅट बाॅय के रूप में काम करता था। वहां से निकाल दिए जाने के बाद गाजियाबाद आकर गिरोह बनाया।
विज्ञापन




एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को गिरफ्तार किए गए गिरोह के खिलाफ साॅफ्टवेयर इंजीनियर ने 13 जनवरी को ही केस दर्ज कराया था। इंजीनियर ने बताया कि गिरोह ने सूर्य गार्डन स्थित एक मकान में बुलाया। वहां पहुंचते ही गिरोह ने बंधक बना लिया। इसके बाद एक कमरे में उनके कपड़े उतार दिए गए। नग्न अवस्था में वीडियो बना लिया। इसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर रकम की मांग की गई। उन्होंने मना किया तो उनका मोबाइल फोन छीन लिया।



गिरोह के एक सदस्य ने मोबाइल से ही पेटीएम करके 69,300 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। एसीपी ने बताया कि ऐसी ही एक और शिकायत पहले आ चुकी थी।यह घटना बैंककर्मी के साथ हुई थी। उन्हें भी सूर्य गार्डन स्थित मकान पर बुलाया गया था। उनसे पेटीएम के माध्यम से 1.18 लाख रुपये ट्रांसफर कराए थे। पुलिस ने गिरोह के सभी सदस्यों को सूर्य गार्डन के मकान से ही गिरफ्तार किया। गिरोह से नौ मोबाइल फोन और 70 हजार रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन




गिरफ्तार आरोपी

- कपिल वर्मा निवासी वसुंधरा, इंदिरापुरम


- संदीप कुमार हाल निवासी रामनगर अर्थला साहिबाबाद, मूल निवासी ग्राम पसरानपुर, जिला मोतिहारी, बिहार



- नितिन चौहान निवासी अर्थला साहिबाबाद, मूल निवासी ग्राम भिक्का वाला, धामपुर, जनपद बिजनौर


- दीपक वर्मा निवासी एमएम रोड डीएलएफ, अंकुर विहार



- अरुण उर्फ कार्तिक निवासी एमएम रोड डीएलएफ थाना अंकुर विहार मूल पता, ग्राम साऊखोर खुर्द, थाना बेलघाट जिला, गोरखपुर



- अभिषेक बालियान निवासी ईस्ट जवाहर नगर लोनी व मूल निवासी ग्राम सिसौली, थाना भौराकलां ,जनपद मुजफ्फरनगर



- अर्जुन शर्मा निवासी सूर्या गार्डन थाना मधुबन बापूधाम, मूल निवासी हैदर कुली, चांदनी चौक, दिल्ली



- अभिषेक चौधरी निवासी वसुंधरा, थाना इंदिरापुरम मूल पता, ग्राम सिक्का सिलावर, जनपद शामली


किसी को युवक तो किसी को युवती बनकर फंसाते थे जाल में



एसीपी ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने डेटिंग एप पर फर्जी प्रोफाइल बना रखे हैं। कोई प्रोफाइल युवती के नाम से है और कोई युवक के नाम से। जो भी संपर्क में आता, उससे व्हाट्सएप चैटिंग करते। 90 फीसदी मामलों में खुद को समलैंगिक पुरुष ( गे ) बताते थे। संपर्क करने वाले युवक को संबंध बनाने का झांसा देते थे। सभी को सूर्य गार्डन स्थित मकान पर बुलाते थे। वहां आते ही कमरे में बंद कर लेते थे और कपड़े उतारकर वीडियो बना लेते थे। इसके बाद रकम वसूली करते थे। पूछताछ में गिरोह के सदस्यों ने यह भी बताया कि कई प्रोफाइल युवतियों के नाम से बना रखे हैं। जो युवक इन पर संपर्क करता था, उससे युवती बनकर ही बात करते थे। उसे भी बुलाकर बंधक बनाते और कपड़े उतारकर ब्लैकमेल करते।



डेटिंग एप पर फैला रखा है अपराधियों ने अपना जाल



डेटिंग एप पर कई गिरोह सक्रिय है। एक गिरोह ऐसा भी है जिसमें युवती पहले दोस्ती का नाटक करती है और फिर शादी की बातचीत के बहाने से युवक को किसी रेस्तरां या कैफे में बुलाती है। रेस्तरां और कैफे संचालक भी गिरोह से जुड़े हैं। ये लोग खाने के सामान का 40-50 गुना अधिक बिल बनाकर देते हैं। अगर युवक मना करे तो उससे जबरन वसूली करते हैं। राजनगर एक्सटेंशन में एक युवक से दो काफी और एक प्लेट पकौड़ी का बिल 20 हजार रुपये वसूला गया था। पिछले छह महीने में इस तरह के 10 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें