फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तंत्र-मंत्र कर रुपयों से बक्शे भरने का झांसा देकर नौ लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। तांत्रिक क्रिया से स्वास्थ्य और आर्थिक तंगी दूर करने का झांसा देकर दंपती सहित चार ठगों ने नंदग्राम क्षेत्र की महिला सन्नो पत्नी इरशाद कुरैशी से नौ लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने झांसा दिया कि जितने पैसे वह उन्हें देगी, उसके तीन गुना रुपये उसके बक्शे में आ जाएंगे। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ नंदग्राम मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि आश्रम रोड दीनदलयापुरी निवासी सन्नो के मुताबिक करीब आठ माह पूर्व उनकी मुलाकात पड़ोसी जावेद उर्फ साबिर से हुई। सन्नो ने जावेद को स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की बात कही। जावेद उर्फ साबिर ने सन्नो को स्वास्थ्य ठीक होने का झांसा दिया। जावेद मौ. उमर निवासी मुस्तफाबाद लोनी, मुम्तियाज अली निवासी खिदौडा थाना निवाड़ी को लेकर उनके घर पहुंचा। जहां तीनों ने सन्नों के घर पर तांत्रिक क्रिया की।
इसके बाद वह उनके वसीभूत हो गई। पीड़िता का आरोप है कि तीनों ने उन्हें आर्थिक तंगी दूर करने का झांसा दिया और दो लोहे के बक्शे खरीदवाए। आरोपियों ने झांसा दिया कि वह जितने रुपये उन्हें देगी उसके तीन गुणा रुपये दोनों बक्शों में भर जाएंगे। चार माह बाद बक्शे रुपयों से भरने का झांसा दिया। पीड़िता ने कुछ ही दिनों में अलग-अलग दिनों में लाखों रुपये तीनों आरोपियों को दे दिए। पीड़िता ने और रुपये देने में असमर्थता जताई। आरोप है कि उमर की पत्नी कमर जहां उनके घर पहुंची और बेटी के निकाह के लिए बनवाए गए गहने बेचकर रुपये देने का दबाव बनाया। ऐसे में पीड़िता ने अपनी बेटी के गहने भी बेच दिए और नौ लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। चार माह बाद जब सन्नो ने घर में रखे लोहे के बक्शे खोले तो वह खाली थे। पीड़िता ने आरोपियों से रुपये वापस मांगे। आरोप है कि आरोपियों ने रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। एसीपी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर बीएनएस के अंतर्गत धोखाधड़ी की धारा 318(4), आपराधिक विश्वासघात की धारा 316(2), शांति भंग की धारा 352 और आपराधिक धमकी की धारा 351(3) में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें