एक अप्रैल से दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सफर मंहगा हो जाएगा। डासना समेत इस रूट के सभी छह प्लाजा पर टोल बढ़ा दिया गया है। टोल में 10 से 25 रुपये तक का इजाफा किया है। बृहस्पतिवार रात 12 बजे से दरें लागू हो जाएंगी।
दिल्ली-लखनऊ हाईवे बरेली से गाजियाबाद तक फोरलेन है। बरेली में ठिरिया खेतल, मुरादाबाद में नियामतपुर इकरोटिया, जोया, गढ़ में ब्रजघाट और गाजियाबाद में डासना पर टोल लिया जाता है।
इन सभी छह प्वाइंट पर होने वाली टोल वसूली को जोड़ लिया जाए तो रकम 300 से ऊपर बैठती है। हाईवे अथारिटी ने पांच से दस रुपये तक की वृद्धि की है। गाजियाबाद में पांच रुपये से लेकर 25 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
परियोजना निदेशक एमके अग्रवाल ने बताया कि पहली अप्रैल से नई रेट लिस्ट के आधार पर ही टोल की वसूली की जाएगी। दूसरी ओर टोल बढ़ने से बसों के किराए में भी बढोतरी हो सकती है। हालांकि किराया कितना बढ़ाया जाएगा, यह अभी तय नहीं है।