फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कारोबारी से 50 हजार ठगे, रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित राधिका कलेक्शन के संचालक योगेश गर्ग ने एक युवक पर नौकरी करने के बहाने 50 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर आरोपी कारोबारी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। डीसीपी ग्रामीण के आदेश पर मोदीनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भगवानगंज मंडी निवासी योगेश गर्ग का थाने के सामने शोरूम है। योगेश गर्ग के मुताबिक, सितंबर 2025 में शिवपुरी कॉलोनी निवासी नीरज उनके शोरूम पर नौकरी करने आया था। उसने जरूरत बताकर 50 हजार रुपये एडवांस मांगे। भरोसा कर कारोबारी ने उसे रकम दे दी।

आरोप है कि एडवांस लेने के बाद नीरज काम पर नहीं आया। कई बार संपर्क करने और रकम वापस मांगने पर वह गाली-गलौज करने लगा। कारोबारी का आरोप है कि आरोपी ने दोबारा पैसे मांगने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें