मोदीनगर। उधारी की रकम मांगने पर केला कारोबारी इरशाद पर बाट और डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है।आरोपियों ने बाट मारकर इरशाद का सिर फोड़ दिया। हमले में घायल इरशाद को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मुरादनगर के रावली रोड स्थित कॉलोनी निवासी इरशाद केले का कारोबार करते हैं। इरशाद ने बताया कि मोदीनगर निवासी समीर, सोनू व शरीफ ने उधार केला लिए थे। बुधवार रात करीब आठ बजे वह मोदीनगर बस स्टैंड के पास उक्त लोगों से उधार रकम लेने आए थे। आरोप है कि रकम मांगने पर आरोपी आग बबूला हो गए और उन्होंने इरशाद पर हमला कर दिया।
आरोपियों ने बाट मारकर उनका सिर फोड़ दिया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार शरीफ, सोनू और समीर निवासी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।