फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: साहिबाबाद में ई-बसों के चार्जिंग स्टेशन पर बनेगा बस अड़्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर विकसित किए जा रहे पुराने बस अड्डे को अगले 15 दिन में खाली कर दिया जाएगा। अस्थायी रूप से बस अड्डे को साहिबाबाद में ई-बसों के चार्जिंग स्टेशन की जमीन पर स्थानांतरित किया जाएगा। हालांकि, मेरठ, बुलंदशहर के लिए संचालित होने वाली बसें पुराना बस अड्डे से ही अपने निर्धारित समय पर होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन

गाजियाबाद पुराना बस अड्डा एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाना है। इसमें करीब 100 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। इसका काम ओमेक्स कंपनी को दिया गया है। प्रारंभिक कार्य कंपनी ने शुरू भी कर दिया है। कंपनी की ओर से परिवहन निगम के अधिकारियों को बस अड्डे को खाली करने के लिए लगातार पत्र लिखा जा रहा है, लेकिन एक साल में भी निगम को अस्थायी बस अड्डा बनाने के लिए जमीन नहीं मिल सकी। एआरएम निर्मल वर्मा ने बताया कि बस अड्डे के लिए सिद्धार्थ विहार में भी जमीन देखी गई थी, लेकिन अब साहिबाबाद ई-बसों के चार्जिंग स्टेशन पर बस अड्डे को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है। अगले दो सप्ताह में बस अड्डे को खाली कर कार्यदायी संस्था को सौंप दिया जाएगा। मेरठ-बुलंदशहर से आने जाने वाली बसें पुराना बस अड्डे से होकर गुजरेंगी। ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। करीब दो साल में बस अड्डे का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें