फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित कादराबाद पुलिस चौकी के समीप सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार फैसल खान गंभीर रूप से घायल हो गया। फैसल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

जनपद मुजफ्फरनगर के लद्दावाला क्षेत्र निवासी फैसल खान ने बताया कि सोमवार दोपहर वह बाइक से गाजियाबाद की तरफ जा रहा था। फैसल जैसे ही दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित कादराबाद चौकी के समीप पहुंचा तभी पीछे से आ रही एक बेकाबू रोडवेज बस ने बाइक को रौंद दिया। बस का पहिया फैसल के पैर के ऊपर से उतर गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। लोगों ने बस की घेराबंदी कर रोक लिया। चालक बस छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को रास्ते से हटाकर यातायात सामान्य कराया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें