फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को जलाकर मारने वालों को आजीवन कारावास

Thu, 15 Sep 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
विज्ञापन
भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव तेरह बिस्वा तोड़ी में एक 16 वर्षीया किशोरी को केरोसिन डालकर जलाकर मारने के चार आरोपियों को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश कमलेश कुमार ने चारों को आजीवन कारावास और 21 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।दिल दहला देने वाली यह वारदात 23 मार्च 2009 की सुबह साढे़ ग्यारह बजे की है।
विज्ञापन


वारदात के समय किशोरी और उसकी छोटी बहन घर में अकेली थीं और कालीन बुन रही थीं। इसी दौरान गांव के ही चार युवक आरिफ, हासिम, जलीज और मुनसैद छत के रास्ते किशोरी के घर में जा घुसे और उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में किशोरी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई थी।


इस मामले में किशोरी के पिता अब्दुल हकीम ने चारों आरोपियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।सरकारी वकील रमेश यादव ने बताया कि मामला फास्ट ट्रैक न्यायाधीश कमलेश कुमार की कोर्ट में विचाराधीन था। बुधवार को सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायाधीश ने आरोपियों आरिफ, हासिम, जलीज और मुनसैद को किशोरी की हत्या का दोषी मानते हुए उन्हें आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें