फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मंडी में मक्का की बंपर आवक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

स्याना। क्षेत्र में इस वर्ष मक्का की बंपर पैदावार होने के कारण नवीन मंडी में आवक लगातार बढ़ रही है। मंडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं।
वर्तमान में मक्का का भाव करीब 2000 रुपये प्रति क्विंटल तक मिलने से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। हालांकि सीजन की शुरुआत में किसानों को मक्का के दामों में गिरावट की आशंका थी, लेकिन मौजूदा भावों ने उन्हें राहत दी है।
विज्ञापन

किसान राजवीर और प्रकाश का कहना है कि मंडी में अच्छी कीमत पाने के लिए वे मक्का को अच्छी तरह सुखाकर ला रहे हैं। नमी कम होने पर व्यापारियों द्वारा बेहतर दाम दिए जा रहे हैं, जिसके चलते किसान कटाई के बाद उपज को सुखाने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।
मंडी में गुणवत्ता वाली मक्का की मांग भी बनी हुई है। व्यापारियों के अनुसार क्षेत्र में इस बार मौसम अनुकूल रहने से मक्का की पैदावार अपेक्षा से अधिक हुई है। इसी कारण मंडी में लगातार आवक बढ़ रही है। गांव देहरा निवासी किसान निरंकार शर्मा ने बताया कि फसल की बंपर पैदावार और उचित मूल्य मिलने से उनकी आय में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

यदि आने वाले दिनों में भाव इसी तरह बने रहे तो मक्का की खेती के प्रति किसानों का रुझान और बढ़ेगा। गुड़ गल्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने बताया कि इस समय मंडी में करीब 1500 क्विंटल मक्का की आवक आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें