फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े छह सौ करोड़ का नुकसान उठाकर आज खुलेगा सराफा बाजार

Wed, 13 Apr 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
43 दिन में करीब साढ़े छह सौ करोड़ का नुकसान उठाकर शहर का सराफा बाजार बुधवार से खुलेगा। सराफा एसोसिएशन ने वित्त मंत्री के विदेश में होने और संसद सत्र न होने के हड़ताल स्थगित करने का एलान किया है। सरकार केउदासीन रवैए से सराफा परेशान थे।
विज्ञापन


एक्साइज ड्यूटी लगाने और दो लाख से ज्यादा की खरीद पर पैन कार्ड अनिवार्य करने से सराफा कारोबारी नाराज थे। उक्त दोनों नियमों को वापस करने की मांग को लेकर देशभर के सराफा करोबारी 43 दिन से हड़ताल पर थे।

जिले में करीब 1800 दुकानों पर ताले लटके हुए थे। इससे रोजाना 15 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो रहा था। जिले के सराफा कारोबारियों को करीब साढ़े छह करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन


मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष अजय वर्मा, स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा और सर्राफा एसोसिएशन के प्रवक्ता गौरव गर्ग ने दिल्ली में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक केबाद अपने संगठन के लोगों केसाथ मीटिंग की।

इसमें विचार हुआ कि वित्त मंत्री केबाहर रहने और संसद सत्र न होनेसे सरकार मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। 26 अप्रैल को संसद सत्र शुरू होने तक हड़ताल स्थगित रहेगी।  इस दौरान दुकानों पर काले बोर्ड लंगाकर अपनी मांग लिखी जाएंगी और सभी काली पट्टी बांधकर दुकानों पर काम करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें