फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नहीं निकली बाउंसर के सीने में लगी गोली, आरोपी पकड़ से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थानाक्षेत्र स्थित अमर कॉलोनी में गोली लगने से घायल हुए बाउंसर अरुण कुमार की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उनका जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। करीब 24 घंटे बाद भी उनकी सर्जरी नहीं हुई है। ऐसा परिजनों का कहना है। वहीं पुलिस की तीन टीमें भी मामले के आरोपी मोंटी, अक्षय धोती, करण सूद और मन्नू को नहीं पकड़ पा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


दिल्ली स्थित क्लब में बाउंसर का काम करने वाले अरुण कुमार को शुक्रवार रात करीब 11 बजे बाइक सवार चार लोगों ने आंबेडकर चौक पर गोली मार दी थी। फायरिंग अरुण के सीने से पिस्टल सटाकर की गई थी। मामले में पीड़ित के भाई मोनू ने आरोपी करण सूद पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि करण का विवाद भाई के दोस्त प्रिंस व तरुण से हुआ था। इसकी रंजिश में आरोपियों ने उनके भाई को गोली मारी है। वहीं मोनू ने बताया कि चिकित्सकों ने अब तक भाई के सीने में लगी गोली नहीं निकाली है। फिलहाल इलाज जारी है। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्या ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें