दुहाई में अवैध निर्माण को ध्वस्त करती जीडीए की टीम। स्रोत: जीडीए
गाजियाबाद। दुहाई रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को जीडीए की टीम ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। जीडीए अधिकारियों का कहना है कि बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कराया जा रहा था।
जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जोन तीन में खसरा संख्या-277, 276, 279, 282, 283, 286 व गुलधर रेलवे स्टेशन के पास मैनापुर अनिल कुमार, नवीन कुमार, ओंकारनाथ, लोकेश त्यागी, एस चौहान व अन्य द्वारा अनधिकृत रूप से काॅलोनी विकसित की जा रही थी। कॉलोनी में भूखंडों की चहारदीवारी, सड़क, नाली आदि पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।