मुरादनगर। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नन्द किशोर कलाल के निर्देशन में व प्रभारी प्रवर्तन जोन-02 के नेतृत्व में मुरादनगर क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माण और अवैध रूप से विकसित की जा रही काॅलोनियों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई 50 बीघा भूमि पर संचालित अवैध गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से की गई। टीम ने चेतावनी भी दी। टीम ने अभियान के दौरान बसंतपुर सैंतली, नवीपुर बंबा, पाइपलाइन रोड एवं नवीपुर बम्बा रोड क्षेत्र में चल रही अवैध कॉलोनाइज़िंग गतिविधियों का निरीक्षण किया गया, जहां बिना स्वीकृत मानचित्र के मिट्टी भराई, सड़क निर्माण, सीमांकन दीवार, बाउंड्रीवॉल एवं साइट ऑफिस का निर्माण किया जा रहा था। अभियान में सहायक अभियंता राजीव कुमार, अवर अभियंता योगेश वर्मा, प्रवर्तन जोन-02 का स्टाफ और प्राधिकरण पुलिस बल उपस्थित रहा।