करीब कुछ दस मिनट तक उसका सीना दबाकर हार्ट पंपिग दी। फिर ठंडे पानी उस पर डाला और पानी पिलाया। इस दौरान अन्य बंदर भी वहां मौजूद थे, लेकिन विकास बेखौफ उस बंदर के बच्चे के इलाज में जुटे रहे। पुलिसकर्मी विकास तोमर का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वहीं स्थानीय लोग भी सराहनीय कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं।
विकास तोमर पशु प्रेमी है। ठंड और गर्मी के मौसम में कुत्तों के पिल्लो (बच्चे) को भी बीमारी से बचाने के लिए प्रयास करते रहे हैं। उन्हें खाना खिलाना और अपने पैसों से दूध आदि पिलाते रहते हैं।